फैजाबाद न्यायालय मे 8 मई से होगा न्यायिक कार्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोशल डिस्टेन्सिंग के दिशा-निर्देशों का करना होगा अनुपालन

अयोध्या। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट की सूचना पर जनपद न्यायालय फैजाबाद के विभिन्न न्यायालय 8 मई से संचालित होंगे। मुकदमों की सुनवाई न्यायालय सत्र न्यायाधीश, न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एम0पी0/एम0एल0ए0)/(मानवाधिकार एक्ट),न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट), न्यायालय विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट), न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट-द्वितीय), न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट-तृतीय) , न्यायालय विशेष न्यायाधीश (गैंगेस्टर एक्ट), न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एन0डी0पी0एस0 एक्ट)/ (ड्रग्स कास्मेटिक एक्ट) (फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड एक्ट) , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड की अदालतें खुल जायेंगी। संचालित न्यायालयों द्वारा निर्धारित अवधि के दौरान केवल लम्बित/नवीन जमानत प्रार्थनापत्र। लम्बित/नवीन अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र।, विचाराधीन बन्दियों से सम्बन्धित न्यायिक कार्य/रिमाण्ड वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। यदि कोई तकनीकी समस्या उत्पन्न होगी, तो अन्य विकल्प के माध्यम से उक्त कार्य सम्पादित किया जाएगा। वर्तमान में उक्त कार्य को सम्पादित किए जाने हेतु अधिष्ठान के दो न्यायिक अधिकारीगण को नामित किया गया है, जिनके द्वारा अग्रिम आदेश तक पूर्ववत उक्त कार्य सम्पादित किए जाते रहेंगे।, लम्बित आदेश/निर्णय (यदि कोई), जिनमें बहस पूर्व में पूर्ण हो चुकी हो, पारित किए जा सकते हैं। अन्य कार्यालय सम्बन्धी लम्बित कार्य, अन्य प्रशासनिक कार्य, जनपद न्यायाधीश कार्यालय के निर्देशानुसार सिस्टम आफीसर द्वारा जनपद न्यायालय, अधिष्ठान हेतु एक अधिकृत ई-मेल dcfaizabad@gmail.com तैयार किया गया है। उक्त ई-मेल आई0डी0 का प्रयोग जमानत/अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र व अन्य जमानत प्रार्थनापत्र मय लिखित बहस प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। ऐसे सभी प्रार्थनापत्रों पर सम्बन्धित अधिवक्ता/वादकारियों का पूर्ण विवरण मय मोबाइल नम्बर उल्लिखित होना आवश्यक होगा। प्राप्त सभी वादों/प्रार्थनापत्रों को कम्प्यूटर अनुभाग द्वारा सी0आई0एस0 साफ्टवेयर पर पंजीकृत किया जाएगा। जिनमें से केवल आवश्यक प्रार्थना पत्र ही काज लिस्ट में नियत किया जाएगा। उच्च न्यायालय के अग्रिम निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, अधिष्ठान हेतु हेल्पलाईन नम्बर- 05278228216 घोषित किया है, जिसका प्रयोग उपरोक्त न्यायालयों के संचालन हेतु जानकारी प्राप्त करने हेतु किया जा सकता है। न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क आवश्यक रूप से लगाना होगा। सभी सम्बन्धित न्यायालयों के रीडर, लिपिक तथा अन्य कर्मचारीगण सोशल डिस्टेन्सिंग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। सिर्फ उन्ही अधिवक्ताओ को जिनका प्रार्थना पत्र सुनवायी हेतु नियत होगा नयायालय परिसर मे प्रवेश दिया जायेगा, वादकारी या अन्य किसी संबंधी का प्रवेश वर्जित रहेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya