अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पवन धाम नगरी अयोध्या जनपद के फैजाबाद शाखा मे भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआभारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य शाखा प्रबंधक बबलू मीणा एवं सहायक शाखा प्रबंधक विजय प्रकाश मिश्रा एवं सहायक शाखा प्रबंधक संतोष जी ने गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीमा सलाहकारों को विशेष सम्मान प्रदान किया है जिसमें मुख्य शाखा प्रबंधक ने बंदना हर्ष रघुनाथ अंतरराष्ट्रीय जीव कल्याण परिषद के अध्यक्ष पत्रकार एवं बीमा सलाहकार अजय कुमार मांझी को बीमा कीर्ति सम्मान सम्मान से सम्मानित किया है
मुख्य शाखा प्रबंधन ने कहा की बीमा कीर्ति सम्मान उत्कृष्ट भावों के लिए दिया जाता है जो सलाहकार उत्कृष्ट कार्यकर्ता है उसे यह सम्मान दिया जाता है जिसमें अजय कुमार मांझी ने उत्कृष्ट कार्य करके फैजाबाद शाखा का मान बढ़ाया है भारतीय जीवन बीमा निगम के सहायक शाखा प्रबंधक विजय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि निरंतर कार्य करने से बीमा व्यवसाय में वृद्धि होना निश्चित है
यह कार्य सम्मान के साथ आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है भारतीय जीवन बीमा निगम के सहायक शाखा प्रबंधक संतोष जी ने कहा कि बीमा सलाहकार अजय कुमार मांझी कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य शाखा प्रबंधक बबलू मीणा एवं सहायक शाखा प्रबंधक विजय प्रकाश मिश्रा एवं सहायक शाखा प्रबंधक संतोष जी ने अजय कुमार मांझी को गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है !