जेसिंता केरकेट्टा, शिवमूर्ति व फरहान हनीफ को मिलेगा माटी रतन सम्मान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने 2025 में माटी रतन सम्मान पाने वाले लोंगो की किया घोषणा

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा दिए जाने वाले अवध के प्रतिष्ठित लोक सम्मान माटी रतन पाने वाले विशिष्ट लोगों की घोषणा कर दी गई है। वर्ष 2025 के लिए यह सम्मान झारखंड की प्रसिद्ध समाजसेवी जेसिंता केरकेट्टा, हिंदी के प्रख्यात कथाकार शिवमूर्ति तथा उर्दू के साहित्यकार व शायर बंबई के फरहान हनीफ को दिया जाएगा।इसकी घोषणा संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने होटल अवंतिका सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया।

उन्होंने बताया कि सम्मान काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष समारोह एवं शहादत दिवस 19 दिसंबर को भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। सम्मान में सम्मान राशि सहित छह अन्य चीजें प्रदान की जाएगी जिसमें सम्मान पत्र उल्लेखनीय है। इसके साथ शहादत दिवस पर दिए जाने वाले शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्ति हेतु चयनित छात्र है गुरुकुल से सिद्धार्थ पाण्डेय, यतीमखाना से मोहम्मद कै़फ मूक-बधिर से अमन का नाम है। उन्हें भी उसी दिन प्रत्येक को पांच हजार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

पत्रकार वार्ता में श्री पाण्डेय ने बताया कि आगामी 13 दिसंबर को प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। गीता देवी स्मृति निबंध प्रतियोगिता तथा डा शैलेश पाण्डेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक तथा 12 बजे से 1 बजे तक मनोहर लाल इंटर कालेज में होगी। परीक्षा प्रतियोगिता संयोजक वरिष्ठ अध्यापक दान बहादुर सिंह तथा केंद्र व्यवस्थापक विद्यालय के प्राचार्य होंगे।

सभी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को नक़द 3000,2000तथा 1000 एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। श्री पाण्डेय ने बताया कि शहादत दिवस पर अयोध्या स्थित अंध विद्यालय के सभी उर्मिला शुक्ला स्मृति में उनी वस्त्र प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष ज़फ़र इक़बाल, उपाध्यक्ष जसबीर सिंह सेठी, मंत्री विश्व प्रताप सिंह अंशू, कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान भोलू, लड्डू लाल यादव, विकास सोनकर, शिवम् विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya