जात मनावन रघुबरहिं, भरत सरिस को आज…

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्रीराम को मनाने चित्रकूट निकले भरत और शत्रुघ्न

अयोध्या। एक अद्भुत मनोरम दृश्य उस समय दिखा जब रविवार पूर्वाह्न भरतकुण्ड स्थित श्री भरत हनुमान मिलन मन्दिर में अयोध्या से साधु सन्तों एवं गृहस्थों से सजी श्री भरत यात्रा पहुंची। ‘‘जात मनावन रघुबरहिं, भरत सरिस को आज’’ के भाव को लेकर मर्यादा पुरूषोत्तम् प्रभु श्रीराम के अनुज भरत जी महाराज एवं श्री शत्रुध्न जी महाराज प्रभु श्रीराम को मनाने चित्रकूट की ओर प्रस्थान किए। इससे पहले यात्रा को अयोध्या स्थित श्री मणिराम दास छावनी अयोध्या से महन्त नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने हरी-झण्डी दिखाकर रवाना किया। भरत कुंड में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

भरत यात्रा का नेतृत्व कमल नयन दास महाराज और संयोजन विमल कृष्ण दास महाराज कर रहे थे। भरत यात्रा के भरत कुंड पहुंचने पर स्थानीय महन्त परमात्मादास की अगुवाई में श्यामादेवी राम बिलास अग्रहरि सेवा समिति अध्यक्ष फूल चंद्र अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कमला शंकर पाण्डेय एवं केशव बिगुलर रहे।

सेवा समिति के अध्यक्ष फूलचन्द्र अग्रहरि के साथ लवकुश अग्रहरि, अवधेश अग्रहरि, धीरेंद्र अग्रहरि, केशव लाल अग्रहरि, माधव श्याम गुप्ता सहित स्थानीय लोगों में रमा कांत पाण्डेय, सम्पूर्णानन्द पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत, अमर बहादुर सिंह, करुणा शंकर त्रिपाठी, द्वारिका पांडे, रणजीत सिंह, अमन त्रिपाठी आदि ने माल्यार्पण, पुष्प वर्षा एवं पूजन अर्चन से स्वागत किया। प्रसिद्ध लोक गायक शीतला प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में पुष्पेन्द्र, भरत, मंगल, जय किशन, प्रकृति, नन्दिनी, अनुष्का, सिद्धि, सुमन, सृष्टि एवं शुभंकर वर्मा द्वारा प्रभु श्री राम के भजनों से स्वागत किया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क

माल्यार्पण, पुष्प वर्षा एवं पूजन अर्चन के पश्चात यात्रा में सम्मिलित रामगोपाल दास जी, राम शब्द रामायणी जी महाराज, विमल कृष्ण दास जी, पडित सचिन कृष्ण, पंडित विवेक कृष्ण, पंडित गौरव कृष्ण, पंडित रिसि कृष्ण, पंडित आशीष कृष्ण्ण, पंडित अमित कृष्ण, पंडित महेन्द्र कुमार मिश्र, श्रेया किशोरी जी के प्रख्यात संत राम गोपाल दास जी, झांसी से आईं साध्वी राधा भारती जी, सचिन कृष्ण, विवेक कृष्ण, उमापति मिश्रा, सरजू प्रसाद मद्धेशिया व राकेश अग्रहरी सहित लगभग ढाई सौ भारत यात्रियों का स्वागत के पश्चात स्वल्पाहार स्वरूप जलपान कराया।

स्वागत आरती के बाद सुन्दर व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। विश्राम के पश्चात अपरान्ह 12ः00 बजे श्री भरत यात्रा अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान कर गई। श्री भरत यात्रा का स्वागत भरतकुंड पर सहित सैकड़ो समाज सेवियों तथा सेवा समिति से जुडे़ श्रद्धालु जन ने किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण बीच-बीच में ‘‘जय श्रीराम’’ भरत जी की जय, शत्रुध्न लाल की जय, बजरंग बली की जय आदि नारों से गुजायमान होता रहा।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya