मयाबाजार। ’मया टाण्डा सम्पर्क मार्ग पर जिगिनियाँ गाँव की सरजमीं पर स्थित हज़रत बाबा मोहम्मद ज़ाकिर हुसैन शाह रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर जश्ने गौसुलवरा का प्रोग्राम जिगिनियाँ सरजमीं आस्ताने के खादिम एवं युवा समाजसेवी ( खादिमे- अवामुन्नास) मुबारक अली इदरीशी की सरपरस्ती में जश्न के माहौल में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।’ कार्यक्रम में सुबह कुरानख्वानी, तक़रीर, एवं लंगरे गौसुल आज़म का प्रोग्राम मुकम्मल हुआ। जिसमें मौलाना आबिद अली फूलपुरी ने सरकार गौसे आज़म के बयानात पेश किए तथा मुल्क में अमन – चैन कायम रहने एवं मुल्क की सलामती के लिए दुआएँ माँगी गयी। इस अवसर पर गुलाम फरीद अहमद , मास्टर राहत अली सलमानी , मोहम्मद इमरान इदरीशी, मोहम्मद कैफ उर्फ़ आफताब, अरमान अली, वारिस अली , चाँद बाबू, दीपक शर्मा, शनि शर्मा, सुजीत,सिकन्दर अली, मोहम्मद नसीम शाह वारसी, मोहम्मद अंसार, एवं मोहम्मद मेराज सहित बड़ी संख्या में लोंगो ने कार्यक्रम में शिरकत फ़रमाई।
जश्ने गौसुलवरा का हुआ प्रोग्राम
113
previous post