-अशफ़ाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा दिया गया सम्मान
अयोध्या। अशफ़ाक उल्ला खा मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित माटी रतन सम्मान जसिता केरकेट्टा, शिवमुर्ति तथा फरहान हनीफ को प्रदान किया है। काकोरी एक्शन शताब्दी वर्ष पर आयोजित शहादत दिवस समारोह मे प्रेस क्लब में यह सम्मान दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला खा के प्रपौत्र शादाब उल्ला खां ने शहीद के विचारो से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि शहीदो की लड़ाई देश को खुशहाल, सुशिक्षित, संगठित, और रोजगारपरक बनाने की थी। वह देश को एकजुट संगठित होकर समाजवादी समाज बनाना चाहते थे। उन्होने कहा कि उनके सपनो को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होने शहीदो के सपनो का देश बनाने पर जोर दिया। संस्थान के निदेशक सूर्य कान्त पाण्डेय ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि क्रांतिकारी आन्दोलन में मुखबिरी करने वालो की सम्पत्ति जप्त करके शहीदो के परिवारो में बाटी जाए। इस कार्रवाई से देश विरोधी ताकतो को सबक मिलेगा।
समारोह मे गीता देवी पाण्डेय स्मृति निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वालै अभिषेक त्रिपाठी, रितेश कुमार, कशफ फातिमा तथा सांत्वना पुरस्कार दिव्याशी मिश्र को दिया गया। डा शैलेश पाण्डेय स्मृति सामान्य ज्ञान में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले आदित्य, अक्षय प्रताप कनौजिया, आरोही मिश्र को तथा अवनी पाण्डेय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
शाति सिंह स्मृति सहायता अर्श, यतीमखाना, सिद्धार्थ पाण्डेय, गुरूकुल, अमन मूक-बधिर विद्यालय को प्रदान किया गया। शहादत दिवस समारोह को पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, स्वप्निल श्रीवास्तव, रघुवंश मणि, कृष्ण प्रताप सिंह, दान बहादुर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, इन्दुभूषण पाण्डेय, आशाराम जागरथ, बी एल भारती , लड्डूलाल यादव, जफर इकवाल, विश्व प्रताप सिंह अंशू, विकास सोनकर, अब्दुल रहमान भोलू, जसवीर सिंह सेठी, चंदन सिंह,संजीत सिंह आदि शामिल हुए और संबोधित किया।