सरयू तट पर नहीं आये स्नानार्थी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के जनता कर्फ्यू का व्यापक असर मन्दिरों पर भी दिखाई पड़ा। मन्दिरों के कपाट आम भक्तों के लिए नहीं खोले गये केवल पुजारियों ने स्थापित विग्रहों का पूजन अर्चन किया। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के कपाट भी बंद रहे जिसे नित्य की भांति कोई भी भक्त संकट मोचन के दर्शन के लिए नहीं पहुंचा। यही हाल धर्मनगरी के सभी मन्दिरों का रहा। सरयू नदी के घाटों पर भी एक भी स्नानार्थी नहीं देखा गया। घाटों पर रहने वाले पंडा समुदाय, फूल-माला बेंचने वाले माली और प्रसाद की दूकानें भी नहीं लगीं। यही नहीं नयाघाट के आसपास की जलपान की दूकानें भी पूरी तरह बंद रहीं। इक्का दुक्का जो लोग अयोध्या पहुंचे भी उन्हें चाय पान भी नसीब नहीं हुआ।