-छठ पर्व मनाने वाली महिलाओं में रोष
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू हो गया है वहीं जमथरा घाट गंदगी से पटा पड़ा है जहां लगभग 10 से 15 हज़ार महिलाएं एक साथ स्नान करती है। पूरे घाट पर दीवाली पर विसर्जित की हुई गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाओं से पटा पड़ा है। नगर निगम और शहर के प्रशासनिक अधिकारी घाट की सुध नहीं ले रहे हैं।
घाट की असुविधा को देखकर पर्व मनाने वाली महिलाओं में रोष है।हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष रामधन प्रधान ने बताया कि महिलाओं को नगर निगम ने प्रतिवर्ष छठ के पर्व पर निराश करने का काम किया है। छठ के महापर्व को महिलाये इतनी श्रद्धा भाव से रखती है परंतु नगर निगम प्रशासन घाटों पर जमे कूड़े के अंबार को साफ नहीं करा पा रहा है।
स्थानीय निवासी प्रेमा निषाद ने बताया कि नगर निगम प्रशासन छठ घाट पर ध्यान नही दे रही है पिछले वर्ष भी हम सभी महिलाओं ने मिलकर घाटों की सफाई किये थे और लगता है इस बार भी खुद ही सफाई करना पड़ेगा पूरे घाट पर मूर्तियां पड़ी है जिसमें कील और कांटे भी लगे हैं इसी पर चढ़कर घाट पर जाना पड़ेगा नगर निगम के अधिकारी भी ध्यान नही दे रहे है।