नगर निगम द्वारा रामलीला व दुर्गापूजा से संबन्धित कार्यों का निस्तारण तेज

अयोध्या। नगर निगम द्वारा रामलीला और दुर्गापूजा से संबन्धित कार्यों का निस्तारण युद्ध स्तर पर कराना प्रारम्भ कर दिया गया है। फतेहगंज और हैदरगंज की रामलीला के नावनेवरीया को सम्पन्न कराने के बाद साहबगंज और चौक की नावनेवरिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर निगम की तैयारिया पूरी कर ली गयी है। इसी क्रम मे साहबगंज की नावनेवरिया के लीलास्थल पर केंद्रीय समिति के नगर निगम समन्वयक कमेटी के सदस्य राजेश गौड़ नगर निगम के जेई विनोद पटेल और जेई सी पी मौर्या ने अपनी पूरी टीम के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया।केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी नगर निगम की तैयारियों से संतुष्ट दिखे और कहा कि इस वर्ष बरसात के व्यवधान के बावजूद भी महोत्सव की भव्यता मे कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और ना ही किसी श्रद्धालु को किसी प्रकार के असुविधा का सामना करना पड़ेगा। प्रमुख संरक्षक विजय गुप्ता ने भी कहा की नगर निगम के कार्यों मे कुछ सुधार हुआ है।केन्द्रीय समिति के सह-संयोजक और नगर निगम समन्वयक कमेटी के सदस्य का कार्य देख रहे गगन जायसवाल ने नगर निगम के कार्यों की सराहना की और बताया कि नगर निगम के पी डब्लू डी विभाग ने पिछले तीन दिनो मे बहुत ही सराहनीय कार्य किया है अगर इसी गति से कार्य जारी रहे तो अगले दो से तीन दिन मे दुर्गापूजा और रामलीला से संबन्धित कार्यों को पूर्ण करवा लिया जाएगा। नगर निगम से संबन्धित अन्य विभाग मे प्रकाश विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जल-कल विभाग का कार्य भी सराहनीय है।
नगर मे नवरात्रि के प्रथम दिन से ही लगभग 23 स्थानो पर जय माता दी के जयकारों से माँ दुर्गा के दर्शन के लिए पट खुल गए है और दुर्गापूजा का उत्सव नगर मे आरंभ हो गया। वही दूसरी तरफ दोपहर स्थानीय शुभम हाट सुभाषनगर स्थित कैम्प कार्यालय पर केंद्रीय समिति के पदाधिकारिओं के बैठक का संचालन करते हुये रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय ने कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों मे पूजा स्थलों पर कम से कम एक बार दिन मे और एक बार रात मे निरीक्षण अवश्य कर ले, जिससे क्षेत्र की रत्रिकालीन समस्याओं की जानकारी तत्काल हो सके और उनका निराकरण समय रहते करा लिया जाए। बैठक मे रुदौली के ख्वाजा हाल रामलीला स्थल से नयागंज मार्ग तक के रोड की दुर्दशा पर नाराजगी जताई गयी और गोसाईगंज मे पी डब्लू डी द्वारा रेलवे स्टेशन के पीछे वाले मार्ग पर कोई कार्य ना शुरू होने से रोष व्यक्त किया गया। बैठक मे ग्रामीण क्षेत्रों से रुदौली के अनिल मिश्रा और दुर्गेश श्रीवास्तव, सोहावल के अनिल गुप्ता, बीकापुर से अशोक गुप्ता, भदरसा से भगौती प्रसाद गुप्ता ‘दयालु’, मिल्किपुर से बैजनाथ वैश्य, अयोध्या से धनुषधारी शुक्ल, मया ध्रुव गुप्ता, पूराबाज़ार से प्रमोद सोनी, चौरेबाज़ार से अशोक अग्रहरी, गोसाईगंज से हेमंत गुप्ता ने भी संबोधित करते हुये अपने-अपने विचार रखे।
बैठक मे प्रमुख रूप से जे एन चतुर्वेदी,केशवबिगुलर, तारकेश्वर शर्मा, सुप्रीत कपूर, साकेत किशोर, रोहितअग्रवाल,अजय विश्वकर्मा,रविकान्त आर्य,संजय श्रीवास्तव, राजेशगौड़ पार्षद, बजरंगी साहू,अखिलेश पाठक, विवेक साहू,अंकुश गुप्ता, अशोक कनक,अतुल सिंह,आलोक शंकर,पवन निषाद,अमित कनौजिया,चन्दन गुप्ता,सुनील मौर्य, रोहिताश्व चन्द्र राजू,बंटी मखेजा,रंजीत शर्मा एवं राधेश्याम यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।