जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों को वितरित की गई दैनिक उपभोग की सामग्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने दी कनौसा स्कूल परिवार को बधाई

अयोध्या। जिला कारागार अयोध्या की महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों के लिए कनौसा कान्वेंट स्कूल, अयोध्या (फैजाबाद) द्वारा शीत ऋतु में उपयोगी दैनिक उपभोग की बस्तुओं का वितरण किया गया। यह जानकारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने दी।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने बताया कि जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय कनौसा इंटर कालेज की ओर से प्रधानाचार्य, सिस्टर लूसी व अन्य सिस्टर्स के सहयोग से शीत ऋतु में महिला बंदियो और उनके बच्चों के उपयोग के लिए कंबल तथा नित्य प्रयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे टूथपेस्ट, साबुन ,बिस्किट, तेल इत्यादि का वितरण किया गया।

सर्दी के मौसम में कम्बल व दैनिक उपभोग के सामानों के मिलने के बाद जेल में निरूद्ध बन्दियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आयी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने इस कार्य के लिए विद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक आभार जताते हुए समाज के लोगो को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र , कारापाल गिरीश कुमार , कारापाल जितेंद्र कुमार ,उपकारापाल हेमराज सिंह ,श्रीमती अंजू शर्मा और अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहा।

 

इसे भी पढ़े  पीआईबी के नेतृत्व में राजस्थान के पत्रकारों ने रामनगरी अयोध्या का किया भ्रमण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya