जनअपेक्षा को साकार स्वरुप देना हमारी प्राथमिकता : ऋषिकेश उपाध्याय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रबन्धन की तैयार की रणनीति

अयोध्या। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के सहातदगंज स्थित कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में चुनाव के सह प्रभारी व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु दत्त द्विवेदी, सासंद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। वार्ड के प्रभारी, संयोजक व मंत्री के बीच चुनाव प्रबन्धन की रणनीति तैयार की गयी।

चुनाव सह प्रभारी प्रियांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि सम्पर्क, संवाद की प्रक्रिया के तहत नगर निगम के प्रत्येक घर व प्रत्येक मतदाता के साथ हमें चर्चा करनी है। पन्ना प्रमुखों को भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करना होगा। हर वार्ड में चुनाव की रणनीति व प्लान तैयार करना होगा। जिसमें वार्ड के प्रभारी, संयोजक, अध्यक्ष व मंत्री को अहम जिम्मेदारी सम्हालनी होगी। इस चुनाव में हमें 45 प्लस के लक्ष्य को लेकर चलना है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आने वाले समय में अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी के रुप में स्थापित होने जा रही है। इसको लेकर आम जनता में उत्साह का माहौल है। मुद्दा विहीन विपक्ष गुमराह करने की राजनीति कर सकता है। जिसका जवाब देने के लिए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के हमेंशा तैयार रहना चाहिए। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम के वर्तमान कार्यकाल में जनअपेक्षा को साकार स्वरुप देना हमारी प्राथमिकता रही है। जिसमें कामयाब भी हुए है। कोविड की विषम परिस्थिति में नगर निगम ने अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन किया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। इसमें सबका प्रयास समाहित है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि 45 प्लस के लक्ष्य को हम बड़ी आसानी से पार कर जायेंगे। परन्तु इसके लिए बेहतर रणनीति पर अमल करना भी अति आवश्यक है। इसके साथ सामूहिक प्रयास भी जरुरी है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाना प्रारम्भ कर दें। इस अवसर पर प्रतीक श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, राजू सिंह, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya