सविधान बचाने के लिए भाजपा को हराना ज़रूरी : आर. के. चौधरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सोहावल में हुआ संविधान बचाओ भाजपा हटाओ विधान सभा स्तरीय सम्मेलन

-सोहावल । संविधान को बचाने के लिए अब भाजपा को हराना ज़रूरी हो गया है।उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आर के चौधरी ने आज बीकापुर विधान सभा अंतर्गत सोहावल स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में आयोजित संविधान बचाओ भाजपा हटाओ विधान सभा स्तरीय सम्मेलन में संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

आर के चौधरी ने सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि अब लुटे, पिटे, कमज़ोर, पिछड़े और पिछाड़े गये लोगों के साथ-साथ किसान, मज़दूर, अल्प संख्यक को एकजुट होकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को शिकश्त देना जरूरी है।
कार्यक्रम के आयोजक बीकापुर विधान सभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने कहा कि वर्तमान योगी मोदी सरकार पूंजी पतियों के दबाव में काम कर रही है। इसका कारण है कि आम जनता महंगाई से पीड़ित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम भोर रावत एवं संचालन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि आम जनता योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य छोटे लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, डॉक्टर तैयब, बीकापुर विधान सभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, रामचेत यादव, जय सिंह यादव, अतुल चौधरी, शोएब खान, रामचंद्र रावत, राजू वर्मा, शरद पासवान, राम सिंह मास्टर, ननकन यादव, डॉ राम सुमेर भारती, जितेंद्र रावत, ओरौनी पासवान, विद्याभूषण पासी, पूर्व ब्लाक प्रमुख लल्लन कोरी, रामजी पाल, राज कुमार रावत प्रधान अमौना, लक्ष्मण प्रसाद, पूर्व प्रधान तालेबन रावत, जेपी भारती, अजय कुमार कोरी, शेखपुर प्रधान नक्छेद रावत, रायपुर प्रधान राम संवारे रावत, सलारपुर प्रधान अश्विनी कुमार पासवान, साहब लाल यादव, जग जीवन पटेल, रामबरन निषाद, अंगद यादव, परसन रावत, लाल जी चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्वनाथ रावत, प्रधान राज किशोर यादव, संतोष शर्मा, डा० अनिल यादव,विकास वर्मा, डॉ राम प्रताप यादव, सरोज यादव, सीमा मौर्या, रविंदर चौरसिया, अमृत लाल वर्मा, अवधेश गोस्वामी, पवन यादव, आजाद सिद्दीकी, सत्य नारायण यादव, डॉक्टर शिव कुमार यादव, शाहरुख खान, मोहम्मद इमरान, प्रदीप निषाद, अजय कुमार वर्मा ,सती रावत, राम भुलावन रावत, प्रदीप वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, शोभ नाथ यादव, रामकरण उर्फ मूसाई, अब्दुल कादिर, अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya