अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : दो महिला रिपोर्टिंग चौकी की गई स्थापित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सशक्तिकरण के पहलुओं पर हुई चर्चा

अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विचारगोष्ठी में जहां आत्मनिर्भरता को जागरूक किया गया वहीं जनपद में दो महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी स्थापित की गई। स्कूली छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए गए। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार के निर्देशन में गुरू नानक इंटर कालेज में एक दिवसीय साइबर सिक्योरिटी गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। नगर कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक साधना सिंह, उपनिरीक्षक रामप्रकाश, आरक्षी विश्व दीपक तिवारी, महिला आरक्षी अनीता चौरसिया, रोली सिंह ने साइबर क्राइम पर जानकारी दी।आत्म सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए। कॉलेज के प्रिंसिपल आदित्य प्रताप व शिक्षक शामिल रहे। छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181(महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112(पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098(चाइल्ड हेल्पलाइन), 102(स्वास्थ्य सेवा) आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया। वहीं जनपद में दो 2 महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी का उद्घाटन हुआ। थाना पूराकलन्दर परिसर में बने रिपोर्टिंग चौकी का कथा वाचक सुनीता शास्त्री व डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने उद्घाटन किया।रुदौली क्षेत्र में बने रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन सीओ धर्मेंद्र यादव व इंस्पेक्टर रुदौली ने किया।

 

इसे भी पढ़े  निकेश यादव बने ‘चैंपियन ऑफ़ चैंपियन’
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya