अयोध्या में शुरू हुआ अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर का निर्माण कार्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

निर्माण स्थल पर सुन्दरकाण्ड पाठ कर प्रेस क्लब अयोध्या के पदाधिकारियों के साथ पीडब्लूडी के अवर अभियंता अजय शुक्ल ने शुरू कराया निर्माण कार्य

अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद बुधवार को निर्माण स्थल पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया।
अयोध्या के अशर्फी भवन चैराह पर स्थित मीडिया सेंटर का निर्माण कार्य शुरू होने के पूर्व कार्यस्थल पर दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास, तपस्वी छावनी के संत स्वामी परमहंस, प्रेस क्लब अयोध्या के संरक्षक हरिशंकर सफरी वाला, अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी महासचिव पुनीत मिश्रा सचिव केबी शुक्ला उपसचिव अनूप कुमार सदस्य अमित कुमार आदि के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अजय शुक्ल ने निर्माण कार्य शुरू कराया। इस अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर के निर्माण कार्य शुरू होने से जनपद के पत्रकारों से खुशी जतायी है।

इसे भी पढ़े  होली का रंग,मिटाता है मनो-रंज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya