अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर निर्माण में आयी तेजी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कार्यदायी संस्था ने भवन पर डलवायी छत

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के बहु प्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय मीडिया सेंटर के निर्माण में तेजी आस गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा लिंटर का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताते चलें कि प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में महन्थ नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में घोषणा किया था। उक्त निर्माण एक करोड़ की लागत से रामकोट के कटरा मोहल्ले में हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के जेई अजय शुक्ला द्वारा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उक्त निर्माण में तेजी आने से अयोध्या के पत्रकारों में खुशी की लहर व्याप्त हो गयी है। प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव, महासचिव पुनीत मिश्र सचिव के बी शुक्ल, संयुक्त सचिव अनूप कुमार, उपमंत्री प्रमोद श्रीवास्तव अतुल चौरसिया ने सीएम योगी आदित्यनाथ, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व उप सूचना निदेशक मुरलीधर सिंह को निर्माण के प्रगति के लिए आभार जताया है।

इसे भी पढ़े  शिक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya