अयोध्या में बने अंतरराष्ट्रीय हिंदी भवन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री ने विधायक को सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र

अयोध्या। विश्व मानचित्र पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में प्रस्तावित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हिंदी भवन, वाचनालय की स्थापना। भारतीय संस्कृति व सभ्यता की संवाहक विश्व में दूसरे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा घोषित करने। देश व प्रदेश के विभिन्न साहित्यकारों, रचनाकार लेखकों, उपन्यासकारों, कवियों, कथाकारों, शिक्षाविदो, की धूल फांक रही कृतियों को सस्ते दर पर सरकारी अनुदान से प्रकाशित कराने के लिए सरकारी प्रेस की स्थापना किए जाने।

न्यायपालिका के साथ ही सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में समस्त कार्य मातृभाषा हिंदी में किए जाने का दिशा निर्देश जारी किए जाने। 14 सितंबर हिंदी दिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने। आदि से संबंधित 5 सूत्री मांग पत्र अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर सम्राट अशोक मौर्य व प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ‘‘वत्स’’ ने उनके आवास पर दिया। जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से भेंट कर व्यक्तिगत तौर पर बात करके राष्ट्रहित व जनहित की मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन देते हुए बताया कि वास्तव में विश्व प्रसिद्ध साहित्यिक नगरी में मातृभाषा के समग्र विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी भवन की आवश्यकता है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya