अंतर्जनपदीय 04 शातिर चोर गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-16 मोबाइल, 02 लैपटॉप, 02 बाइक, 02 तमंचा व कारतूस बरामद

अयोध्या। अपराध नियंत्रण व अपराधियों पर लगाम को चलाए जा रहे विशेष अभियान में मवई पुलिस ने 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीओ रूदौली सुरेन्द्र प्रताप तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को चोरों को पकड़ने में सफलता मिली हैं। बताया कि अयोध्या समेत अन्य जनपदों में भी अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज हैं।

मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार सुबह करीब-06:10 बजे रेछघाट बहद ग्राम रेछ थाना मवई से चारों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम आकाश कुमार तिवारी निवासी उमापुर थाना मवई, सतेन्द्र कुमार ग्राम भईया खेड़ा मजरे उसरू थाना सरैनी जनपद रायबरेली, अभिषेक सिंह उर्फ पियूष निवासी ग्राम पोहरी थाना सरैनी जिला रायबरेली और राम सिंह निवासी ग्राम घोसियाना विवेकानन्द नगर कस्बा व थाना लालगंज जिला रायबरेली बताया। तलाशी के दौरान चोरी के 16 मोबाइल, 02 लैपटाप, चोरी की 02 मोटरसाइकिल व 02 तमन्चा 315 बोर तथा 02-02 कारतूस मिले हैं। अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

इसे भी पढ़े  विभिन्न मांगो को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya