नैक मूल्यांकन के लिए अपडेटेड डाटा तैयार करने में सघन निरीक्षण आवश्यक : डॉ. बिजेंद्र सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन को लेकर राजभवन ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में नैक मूल्यांकन को लेकर राजभवन ने हाइब्रिड मोड में समीक्षा बैठक किया। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी सुधीर एम बोबडे ने विश्वविद्यालय के तीनों परिसर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यदाई संस्थाओं एवं विश्वविद्यालय के साथ किया।

कार्यदाई संस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर कार्यों को शीघ्रता से मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने ऑनलाइन बैठक में नैक मूल्यांकन के दृष्टिगत चल रही तैयारी की प्रगति पर एट्रीब्यूट 1 (मानदंड) के विभिन्न बिन्दुओं का पावर पॉइंट्स प्रेजेंटेशन के माध्यम से मानकों के अनुरूप संलग्नकों को अटैच करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने नैक मूल्यांकन टीम के सभी संयोजकों को क्रमवार डेटा तैयार कर उन्हें अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी किए गए पत्रों के साथ अवश्य संलग्न करने के निर्देश दिए। अपडेटेड डाटा तैयार करने में सघन निरीक्षण करना होगा। कुलपति ने समीक्षा बैठक में एनआईआरएफ के लिए शीघ्र कमेटी गठित कर कार्य शुरू करने के लिए निर्देश दिया। एट्रीब्यूट वन का पावर प्रजेंटेशन डॉ. गीतिका श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. एस एस मिश्र, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, कला संकायाध्यक्ष प्रो. आशुतोष सिन्हा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक, प्रो. सी के मिश्र, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो एस के रायजादा, प्रो. सुरेन्द्र मिश्र डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. अवध नरायन, प्रोग्रामर रवि मालवीय एवं परितोष त्रिपाठी एवं निर्माणदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya