इनमिया अब्दुल मन्नान और राका को पुलिस ने दबोचा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। शातिर चोर व 15000 का इनमिया अब्दुल मन्नान और राका को पटरंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय के मुताबिक वांछित अभियुक्त के बाबत मुखबिर ने बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह को सूचना दी।

एसआई जितेन्द्र यादव व पुलिस टीम ने 15000 के इनामिया मोनू उर्फ अब्दुल मन्नान व उसके साथी श्रवण उर्फ राका को अशरफपुर गंगरैला मोड़, रानीमऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास चोरी के 19 मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुए।

मोनू उर्फ अब्दुल मन्नान ग्राम नेवरा थाना मवई तथा श्रवण उर्फ राका ग्राम भुड़ेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी का है। जिनपर कई थानों में केस दर्ज है। दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।

इसे भी पढ़े  श्रेष्ठा शर्मा प्रथम, श्रद्धा द्वितीय व बुतुल फातिमा को मिला तृतीय स्थान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya