पंडित नेहरू की दूरदर्शिता से भारत का हुआ विकास : अशोक मिश्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कांग्रेसियों ने मनाया प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिन

अयोध्या। भारत रत्न, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया तथा संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया । सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में साकेत महाविद्यालय के प्रोफेसर अशोक मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कमलेश यादव उपस्थित रहे। सेमिनार में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रो. अशोक मिश्रा ने कहा पंडित नेहरू की दूरदर्शिता तथा उनके द्वारा किए गए कार्य के बदौलत आज भारत देश विश्व में अपना अलग मुकाम बनाने में सफल हुआ है । उन्होंने कहा उन्हीं की दूरदर्शिता के कारण आज देश में बड़ी बड़ी रेलवे लाइन, विद्युत के कारखाने तथा बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां जिसमें लोगों को रोजगार मिला। बड़ी-बड़ी नहरों का निर्माण कर किसानों को मजबूती दिलाई। आज देश उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनको नमन कर रहा है एवं उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए कृतसंकल्प है । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. कमलेश यादव ने कहा देश के जितने भी विकास आज भारत देश की धरती पर साकार है उसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा स्वयं निष्पादित किए गए हैं, और उनकी उनकी सोच भारत देश को एक समग्र एवं मजबूत राष्ट्र स्थापित करने की रही है । जिसे उन्होंने अपने जीवन काल में ही साकार करने का काम किया है ।हम ऐसे महान पुरुष के बताए हुए रास्ते पर चलकर अपने तथा अपने देश का विकास सुनिश्चित कर सकते हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों मेंराजेंद्र प्रताप सिंह रामदास वर्मा शैलेंद्र मणि पांडे, कीर्ति सिंहा, इकबाल मुस्तफा ,एसपी चतुर्वेदी ,बृजेश सिंह चौहान, वेद कुमार सिंह कमल ,लाल मोहम्मद, अंकित जैन ,अवधेश तिवारी ,सुनील कृष्ण गौतम ,राजू वर्मा ,अब्दुल हकीम, छवि राज यादव, डॉक्टर सूर्यभान चौहान ,कर्म राज यादव, पंकज सिंह ,अमरजीत रावत ,बसंत मिश्रा, संजय तिवारी ,उमर मुस्तफा ,शरद शुक्ला मधु पाठक ,सविता यादव ,राकेश यादव, मंसूर खान, दयानंद शुक्ल ,विजय पांडे, राज दत्त पांडे, प्रवीण श्रीवास्तव , विजय पांडे,भीम शुक्ला, शत्रुघ्न कोरी, राम सागर रावत, चंद्रपाल चतुर्वेदी ,मोहम्मद आरिफ, हरि प्रसाद बर्मा, श्रीनिवास शास्त्री, आशीष गुप्ता, अजीत वर्मा , द्वारका पांडे, बुद्धि प्रकाश आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya