हिन्दी पत्रकारिता में भारतीय संस्कृति की अमिट छाप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं ने मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

अयोध्या। हिन्दी पत्रकारिता भारतीय संस्कृति की अमिट पहचान बन चुकी है। इस पत्रकारिता ने आज 197 वर्ष पूरे कर लिए है। इसका श्रेय पं. जुगल किशोर शुक्ल को जाता है। उन्होंने ही उदंत मार्तण्ड साप्ताहिक समाचार की शुरूआत कर हिन्दी पत्रकारिता की नींव रखी। पं. शुक्ल के आदर्श एवं मापदण्ड आज भी प्रासगिंक एवं अनुकरणीय है।

उक्त बातें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में आयोजित हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर एमसीजे समन्वयक डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता हर क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। विशेषकर इसमें परम्परागत मीडिया की भूमिका महती है। पत्रकार देश के प्रहरी होते है। राष्ट्र निर्माण में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में डॉ. राज नारायण पाण्डेय ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता एक समृद्ध साहित्यिक परम्परा का वाहक रही है। स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी पत्रकारिता के योगदान को भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का इतना लम्बा सफर कई चुनौतियों से भरा रहा। उन सभी बाधाओं को पार कर हिन्दी पत्रकारिता अपनी विश्वसनीयता को बनाये हुए है।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने भी संबोधित किया। जिसमें तन्या सिंह ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का श्रेय उदंत मार्तण्ड को दिया जाता है। 30 मई, 1826 को मंगलवार के दिन ही शुरूआत हुई थी और संयोग से आज भी 30 मई, 2023 मंगलवार है। उदंत मार्तण्ड भारतीय महादीप का पहला समाचार पत्र था। कार्यक्रम में रोशनी कुमारी ने बताया कि हिन्दी पत्रकारिता ने कई प्रतिबन्धों को पार करते हुए इसने बड़ा सफर तय किया है। स्वतंत्रता आंदोलन में हिन्दी पत्रकारिता ने महत्वपूर्ण भमिका का निर्वहन किया है। छात्र अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि हिन्दी भाषा अनमोल है। यह ज्ञान एवं सूचना की प्रमुख संवाहिका है।

इसे भी पढ़े  त्रिलोदकी गंगा के किनारे मुख्यमंत्री करेंगे पौधरोपण

कार्यक्रम में संदीप शुक्ल ने बताया कि हिन्दी पत्रकारिता ने अपना परचम उस समय स्थापित किया जब अंग्रेजी, उर्दू, फारसी और बंगला भाषाओं को वर्चस्व रहा। उदंत मार्तण्ड समाचार पत्र आर्दश पत्रकारिता का दर्पण है। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 राज नारायण ने किया। इस अवसर पर लालजी मौर्य सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya