त्यौहार को लेकर बढ़ाई गई निगरानी, आईजी ने किया पैदल गश्त

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दीपावली पर्व को लेकर धीरे-धीरे बाजार सजने लगा है

अयोध्या। आगामी त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमें ने निगरानी बढ़ा दी है। दीपावली पर्व को लेकर धीरे-धीरे बाजार सजने लगा है तो पुलिस ने भी सतर्कता तेज कर दी है। बुधवार शाम आईजी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों से संवाद किया और सभी को सुरक्षा का भरोसा दिया।

छोटी दीपावली के बाद दिवाली,भैय्या दूज,कलम पूजा और गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। शासन ने पुलिस को अवैध आतिशबाजी और पटाखा निर्माण तथा परिवहन व बिक्री पर लगाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। वहीं पर्व-त्योहार के दौरान असामाजिक तत्व शान्ति और कानून व्यवस्था में कोई दखल न देने पाए इसके लिए सतर्कता और निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया था। खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात की गई है।

सादी वर्दी में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है और ख़ुफ़िया शाखा को सक्रिय किया गया है। बम खोजी और निरोधी दस्ते तथा डॉग स्क्यावड को सार्वजनिक स्थलों की जांच व तलाशी में लगाया गया है। शांति और सौहार्द के बीच त्योहार को संपन्न कराने के लिए बुधवार की शाम परिक्षत्र के आईजी प्रवीण कुमार ने रिकाबगंज चौराहे से चौक घंटाघर होते हुए फतेहगंज तक पैदल गश्त किया।

गश्त के दौरान उन्होंने लोगों से संवाद कर मिलजुलकर पर्व मनाने और पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की। वहीं जिला पुलिस की ओर से शहर से गांव तक पैदल गश्त कराई जा रही है।

इसे भी पढ़े  सपा का आरोप अयोध्या के विकास को रोकने की साजिश : गिरीशपति त्रिपाठी

संबधित क्षेत्र के राजपत्रित अधिकारी और थाना-कोतवाली व चौकी प्रभारी के नेतृत्व में चल रही इस पैदल गश्त के माध्यम से आमजनमानस को कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है। इस दौरान एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह व नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय की टीम मौजूद रही।
—————

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya