सहफसली खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ायें किसान : बलदेव सिंह औलख

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का हुआ शुभारम्भ

अयोध्या। कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का शुभारम्भ राज्य मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उ०प्र० बलदेव सिंह औलख द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव, विधायक बीकापुर डा. अमित सिंह चौहान , जिलाध्यक्ष भाजपा राधेश्याम त्यागी, डा० ए. के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक अयोध्या मण्डल अयोध्या, डा० पी०के० कनौजिया, उप निदेशक कृषि, अयोध्या, ओ.पी.मिश्र, जिला कृषि अधिकारी, डा० सुभाष चन्द्र वर्मा सहायक निदेशक मृदा परीक्षण/कल्चर अयोध्या मण्डल, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा, डा. बिनायक प्रताप शाही जी एवं जनपद के स्वयं सहायता समूह, एफ.पी.ओ. एवं प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

मेले में जनपद के स्वयं सहायता समूह, एफ.पी.ओ. एवं प्रगतिशील कृषक तथा विभिन्न कम्पनियों के साथ-साथ कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, नेडा, पराग दुग्ध संघ इत्यादि द्वारा लगाये स्टालों का मंत्री द्वारा अवलोकन कर सराहना की गयी। मंत्री जी द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सहफसली खेती यथा गन्ना, चना, सरसों, मसूर आदि सहफसली खेती अपनाकर किसान भाई अपनी आय कई गुना बढ़ा कर समृद्ध होने के साथ-साथ अपने अगल-बगल के किसानों को प्रेरणा दे रहे है। मंत्री द्वारा शिमला मिर्च की खेती को बढ़ावा देने हेतु किसान भाइयों को प्रेरित किया।

बताया कि किसानों को सिंचाई हेतु निजी नलकूपों के बिजली के बिल को सरकार द्वारा माफ किये जाने तथा सोलर पम्प पर अनुदान दिये जाने से किसानों की हो रही बचत से फसलों में लागत कम तथा लाभ अत्यधिक हो रहा है। विधायक रुदौली द्वारा बताया गया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आज सबसे ज्यादा कृषकों को मिल रहा है। जिससे किसान खुशहाल है। विधायक बीकापुर ने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया कि कैसे हमारे स्वास्थ्य पर मोटा अनाज व प्राकृतिक खेती से उगने वाली फसल के सेवन से हम स्वस्थ रह सकते हैं साथ किसानों को उक्त खेती से आय में भी वृद्धि सम्भव है।

इसे भी पढ़े  जिला पंचायत की बैठक में 42.50 करोड़ रुपये के बजट को मिली सहमति

जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान गोष्ठी एवं किसान मेला में प्रतिभाग कर नई-नई विधाओं को सीखकर वैज्ञानिक खेती किसान भाई करें। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र, मसौधा अयोध्या द्वारा भारत सरकार के माध्यम से आलू, लहसुन, प्याज एवं अन्य बीज इस जनपद के कृषकों को वितरित कर नई प्रजाति को अपनाने हेतु प्रेरित किया। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं देय अनुदान पर किसानों से चर्चा की।

साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगणों द्वारा कृषकों से समसामयिक चर्चा करते हुए किसानों की समस्याओं एवं उनके पूछे गये प्रश्नों को बताया। अन्त में सहायक निदेशक मृदा परीक्षण/कल्चर द्वारा उपस्थित जन प्रतिनिधियों अधिकारियों/ कर्मचारियों/किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya