दो दिवसीय उद्यम समागम व ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

डीएम ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

अयोध्या। स्काउट भवन में दो दिवसीय जनपद उद्यम समागम एवं ओ0डी0ओ0पी0प्रदर्शनी का उद्वघाटन सांसद लल्लू सिंह द्वारा किया गया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। सांसद ने प्रदर्शनी का शुभारम्भ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भी पारम्परिक उद्योगां को बढावा देने हेतु अनेक प्रयास किये जा रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा एक जनपद -एक उत्पाद योजना लागू किया गया है इसके दौरान प्रत्येक जनपद के लिए एक विशिष्ट उत्पाद का चयन किया गया है जिसमें जनपद अयोध्या हेतु गुड़ का चयन किया गया है। इससे क्षेत्रीय रोजगार बढेगा एवं किसानो की आय बढेगी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं ब्लैक पाटरी निजामाबाद, आजमगढ के कुम्हार कला के राज्य पुरस्कार विजेता रोहित कुमार द्वारा इलेक्ट्रिक चाक पर कुम्हारी कला का प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कुम्हार कला को बढावा देन का निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिया गया। तथा ओ0डी0ओ0पी0 के जनपद अयांध्या के विशिष्ट उत्पाद गुड़ को बढावा दिये जाने के निर्देश दिये गये। प्रदर्शनी में स्वरोजगार से संम्बधित समस्त विभागो एवं बैक , आई आई ए, जेगरी एसोशिएसन एवं अन्य उद्यमियों के 100 से ज्यादा स्टाल लगाये गये। प्रदर्शनी के साथ जागरूकता हेतु तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया इसमें भारतीय गन्ना अनुसंधान से डा0 दिलीप कुमार, एमएसएमई के आरपी चैधरी, सेवायोजन अधिकारी एमके श्रीवास्तव एवं क्वायर वोर्ड के रज्जन तिवारी द्वारा लोगो को उद्यम स्थापना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। स्ांयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा उद्यम लगाने हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन सुरूर फातिमा व कुशल वलेशा द्वारा किया गया ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya