-चतुष्वेद पारायण मंत्र के साथ लोकार्पण हुआ

अयोध्या। श्री गुरू वसिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला दर्शन नगर परिसर में प्रतापगढ़ जनपद के इसी पुर निवासी उमेश प्रताप सिंह व उनकी धर्म पत्नी सुनीता सिंह द्वारा अपनी माता जी की स्मृति में लगभग 15 लाख के लगत से लाल सुर्ख पत्थर से बने 25 फिट ऊंचे 21×21 लंबाई चौड़ाई के भव्य यज्ञ शाला को श्री गुरू वसिष्ठ सेवा न्यास के संरक्षक श्री राम बल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज जी के उपस्थिति में चतुष्वेद पारायण मंत्र के साथ लोकार्पण हुआ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावक,दानदाता उमेश प्रताप सिंह के पिता अमर पाल सिंह अन्य परिवार के सदस्य,गुरुकुल प्रबंध समिति के डॉ आर के सिंह,आदर्श सिंह ऋषभ,डॉ दिलीप सिंह,बीजेपी नेता सर्वज्ञ सिंह,भानु तिवारी,आचार्य अक्षय वी देवघर,आचार्य आशुतोष जी, आचार्य अंकुर मिश्र,आचार्य,शिवांकर पाठक,आचार्य आर्कंजन चटर्जी,आचार्य बृजेश जी,आचार्य राजन जी,सहित गुरु वशिष्ठ सेवा न्यास द्वारा संचालित गुरुकुलो के बटुक आचार्य उपस्थित थे,लोकार्पण से पूर्व नवरात्रि में 9 दिन देवी भगवती पूजन,अनुष्ठान,सप्तशती पाठ, सम्पन्न कराया गया पूजन में बतौर यजमान यज्ञ शाला के निर्माण कार्य कराने वाले उमेश प्रताप सिंह पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह उपस्थित रही।