नवनिर्मित अधिवक्ता एवं न्यायपथ द्वार का लोकार्पण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने मल्टीलेवल पार्किंग व कचहरी परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण


अयोध्या। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने रविवार को कचहरी परिसर के जिला पंचायत कार्यालय के बगल में बने नवनिर्मित अधिवक्ता एवं न्यायपथ द्वार का लोकार्पण किया तथा नगर निगम द्वारा बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग व कचहरी परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया, जिला जज रणंजय कुमार वर्मा, मा० महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली जी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका आगमन सर्किट हाउस अयोध्या में हुआ, जहां उनका स्वागत न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया, मंडलायुक्त राजेश कुमार, आई० जी० प्रवीण कुमार, जिला जज रणंजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार समेत कई न्यायिक अधिकारी द्वारा किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

तत्पश्चात मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नगर निगम द्वारा निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग स्थल पर पहुंचे जहां अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं व न्यायालय से संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों की पार्किंग के संबंध में जानकारी दी गई और बताया कि इस द्वार के निर्माण से रामपथ पर खड़े होने वाले वाहनों की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दूरी घटने पर अब अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पुलिसकर्मियों और वादकारियों के वाहन नवनिर्मित पार्किंग स्थल में खड़ा करना सुविधाजनक हो जाएगा। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति द्वारा अधिवक्ता द्वार एवं न्यायपथ का लोकार्पण किया गया और द्वार से कचहरी तक जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़े  रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, 35 लाख श्रद्धालुओं का हुआ आगमन

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन पूजन किया गया। तत्पश्चात श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने प्रभु श्री राम लला का दर्शन पूजन किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya