सिविल लाइन में निर्मित 29 फूड कोर्ट का लोकार्पण, जनता को समर्पित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महापौर ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ सौंपी फूडकोर्ट की चाबी, किया सुविधाएं बढ़ाने का वादा


अयोध्या। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सिविल लाइन में निर्मित 29 फूड कोर्ट का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ चाबी सौंपी। यहां विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड आइसक्रीम आदि की बिक्री की जाएगी।

उन्होंने नगर आयुक्त  जयेंद्र कुमार के साथ नारियल फोड़ कर फूड कोर्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने भ्रमण कर लाभार्थियों से बात की और अधिकारियों को इस बाजार को विकसित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। महापौर ने सफाई के लिए डस्टबिन का वितरण करने प्रकाश के लिए विशेष प्रबंध करने की आवश्यकता जताई।

इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अखिलेश पांडे, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, पार्षद प्रतिनिधि अमित गुप्त एवं अजय पांडेय, अपर नगर डॉ. नागेंद्र नाथ, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मानिकचंद, स्थानीय नागरिकों में विपनेश पांडेय, संत विपिन तिवारी, श्रीनिवास शास्त्री आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने टेट की अनिवार्यता पर दर्ज कराया अपना विरोध

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya