-समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर

अयोध्या। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के द्वितीय फेज के अंतर्गत पुलिस लाइंस सभागार में गुरूवार को प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा रहा है। इस दौरान पीसीएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित सोनम यादव, अनामिका मिश्रा, स्नेहिल श्रीवास्तव, सुप्रिया यादव, साक्षी पटेल व अंशिका पाठक को सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवा समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं भारती सिंह, कविता मिश्रा, नीलम शुक्ला, प्रीति मौर्या, एकता सिंह, महिला राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुम लता को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मिशन शक्ति में सराहनीय कार्य करने वाली पुलिसकर्मियों उप निरीक्षक संजीता विश्वास, आरक्षी जयललिता, आरक्षी बीना, आरक्षी किरण यादव, आरक्षी साक्षी जायसवाल, आरक्षी स्वप्न लता सिंह, आरक्षी प्रियंका चौहान, आरक्षी नीलू शर्मा, आरक्षी अनुष्का साहू, आरक्षी ज्योति सिंह को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम जैन समेत मिशन शक्ति से जुड़े सभी पुलिस कर्मचारी, समाज के विभिन्न गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न स्कूलों की छात्राएं उपस्थित रही. कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी द्वारा किया गया।