फरवरी अन्त में होगा गंजा में बनने वाले सिपेट का शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– सांसद लल्लू सिंह ने मनसुख मंडाविया से की मुलाकात

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने दिल्ली में मनसुख मंडाविया केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन, जलमार्ग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री से की मुलाकात। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मंत्री से अयोध्या गंजा में बनने वाले केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान सिपेट गुप्तारघाट से अयोध्या तक रामायण क्रूज एवं गुप्तारघाट से माझीघाट राष्ट्रीय जलमार्ग 40 का कार्य शीघ्र शुरु हो इस सम्बंध में मुलाकात की। श्री सिंह ने बताया कि गंजा में बनने वाले सिपेट का शिलान्यास फरवरी के अंत में केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे तथा रामायण क्रूज इस वर्ष के अंत तक चलाया जायेगा। गुप्तारघाट से मांझी घाट जलमार्ग-40 के विकास पर मंत्रालय अध्ययन कर रहा है। रामायण क्रूज में रामायण पर आधारित प्रभु श्रीराम जीवन चरित्र को दर्शाया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान सिपेट के प्रारम्भ हो जाने ये यहां के छात्रों के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनको यहीं पर तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। वर्तमान समय यह सर्वोच्च तकनीकी संस्थान है। यहां से प्राप्त शिक्षा धारकों को रोजगार मिलना सुनिश्चित है। सांसद लल्लू सिंह ने सीपेट संस्थान प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को अयोध्या वासियों की ओर से धन्यवाद दिया।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya