जिला पंचायत की बैठक में 42.50 करोड़ रुपये के बजट को मिली सहमति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पंचायत क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों व विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

अयोध्या। पंचायत क्षेत्रों के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से जिला पंचायत की बैठक शनिवार को पंचायत भवन स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने की। इस अवसर पर रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद के पंचायत क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 42 करोड़ 50 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसे सभी सदस्यों की सहमति मिल गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि स्वीकृत बजट का उपयोग पंचायत क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जा सके।

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याएं और विकास कार्यों के प्रस्ताव भी रखे। इस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

इसे भी पढ़े  लिवप्योर ने अयोध्या में लॉन्च किया अपना 'एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट'

इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मुकेश जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण विकास को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya