उपचुनाव मे पूर्व प्रधान की पत्नी पर जनता ने जताया भरोसा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुष्पलता यादव बनी इस्माईल नगर सिंहोरा की ग्राम प्रधान

सोहावला। विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत इस्माईल नगर सिंहोरा प्रधान पद के चुनाव में स्व. पूर्व प्रधान सहदेव यादव की पत्नी पुष्पलता यादव ने जीत दर्ज किया है।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशा तिवारी को हरा कर अपने पति के अरमानों को पूरा कर दिया है।सोहावल की इस्माइलनगर सिहोरा ग्राम पंचायत की प्रधान पद सीट प्रधान सहदेव यादव की मृत्यु के बाद रिक्त थी ।कल हुए उप चुनाव में एक बार फिर पिछले चुनाव में रनर व विनर का परिवार आमने सामने आ गयास जिसमें विनर रहे स्व0 सहदेव यादव की पत्नी व पिछले चुनाव में रनर रही आशा तिवारी के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। जिसमें स्व0 यादव की पत्नी पुष्प लता यादव ने आशा तिवारी को 45 वोटों से हराकर अपने पति की धरोहर को बरकरार रखा।

इस उप चुनाव में 1217 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कियास जिसमें विनर को 566 तथा रनर ने 525 मत मिलेस जिसमें पुष्प लता यादव ने 41 वोटों से जीत दर्ज किया है। मालूम हो कि बीते चुनाव मे स्व0 सहदेव यादव ने इन्ही प्रतिद्वन्द्वी से 22 वोट अधिक लेकर विजयी हुए थे। फरवरी माह में हृदयाघात से निधन होने के बाद खाली हुए पद पर दयावती तिवारी को कार्य वाहक ग्राम प्रधान नियुक्त किया गया था।इस हुए उप चुनाव में पूर्व प्रधान सहदेव यादव के निधन की सहानुभूति की लहर तथा गांव वासियों ने गांव में स्व0 यादव के द्वारा किये गए कार्यो को देखकर एक बार फिर से उनके परिवार पर भरोसा जताया है।आज चुनाव में हुई जीत के बारे में पूछे जाने पर प्रधान जी भावुक हो गयीसआज मिली जीत की खुशी से ज्यादा पति का न होने का दर्द पूरी तरह झलक रहा था।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya