श्री गुरू वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला में पढ़ाया जाएगा कृष्ण यजुर्वेद : आचार्य मनोज दीक्षित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अथर्व वेद की पेपीलाद शाखा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से मिली मान्यता

अयोध्या। गत अगस्त माह से चतुष्वेद की वैदिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त अयोध्या के प्रथम गुरुकुल को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की स्वायत्त संस्था महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान द्वारा यजुर्वेद की कृष्ण यजुर्वेद वा अथर्व वेद की पेपीलाद शाखा की मान्यता 11 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुई दोनों वेद की शाखाओं के आचार्य की नियुक्ति भी बोर्ड द्वारा कर दी गई है,

उक्त जानकारी श्री गुरु वशिष्ठ सेवा न्यास के अध्यक्ष वा महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय बीकानेर राजस्थान के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने गुरुकुल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी, श्री दीक्षित ने बताया की मार्च 2018 को 5 बटुक ब्रह्मचारियों के साथ हनुमत वाटिका के एक कक्ष में प्रारंभ हुआ गुरु वशिष्ठ गुरुकुल धीरे-धीरे अपना स्वरूप ले रहा है वर्तमान में श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल को चारों वेदों सहित संगीत शास्त्र कंप्यूटर शास्त्र गणित शास्त्र विज्ञान शास्त्र संस्कृत भाषा व्याकरण सामाजिक विज्ञान सहित आधा दर्जन विषयों की मान्यता प्राप्त हो चुकी है

गुरुकुल के पास 10 वेदाचार्य दो संगीत के आचार्य दो गणित के आचार्य दो विज्ञान के आचार्य एक कंप्यूटर आचार्य दो अंग्रेजी आचार्य सहित सहित 15 आचार्य 160 ब्रह्मचारियों को शिक्षा दे रहे इसके अतिरिक्त 4 पाचक, 2 गो पालक 1 माली गुरुकुल को अपनी सेवा दे रहे है लगभग ढाई एकड़ के भू भाग पर गुरुकुल के भूमि तल पर 12000 स्क्वायर मीटर में भवन का निर्माण हो गया है जिसमें 110 बटुकों का निवास वा कक्षाएं संचालित हो रही 100 बटुकों के लिए एक सभागार, पुस्तकालय, का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, 11000 स्क्वायर मीटर में दो तल का निर्माण कार्य दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा, जिसमें 1200 स्क्वायर मीटर का सभा कक्ष, 10 कक्ष का निर्माण होना है,

इसे भी पढ़े  डायरेक्टर नेशनल प्रोग्राम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

200 बटुकों की क्षमता का भोजन शाला वा 21 गुणे 21 की 20 फुट ऊंची यज्ञशाला का निर्माण कार्य परिसर में चल रहा जिसके दिसंबर तक पूर्ण हों जाएगा, गुरुकुल के निदेशक डॉ दिलीप सिंह ने बताया गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ की प्रेरणवसे 15 अन्य गुरुकुल विभिन्न जनपदों में पूर्ण उत्साह से चल रहे, जिसमें श्री अष्टावक्र वैदिक गुरुकुलम गोंडा, मां विंध्यवासिनी वेद गुरुकुल विंध्याचल, योगेंद्र, वैदिक गुरुकुल फतेहपुर कानपुर, महर्षि पाराशर गुरुकुल लखनऊ, महर्षि विश्वामित्र गुरुकुल उन्नाव, शिव जगदंबा गुरुकुल सुल्तानपुर, महर्षि अत्रि गुरुकुलम जौनपुर प्रमुख है, इसके अतिरिक्त बनारस, गोरख पुर, बहराइच, लखीमपुर मे नवंबर माह से गुरुकुल प्रारंभ हो जाएंगे सभी गुरुकुलो का अपना स्वयं का भवन, स्वयं की प्रबंध समिति है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में गुरुकुल के स्थापना दिवस मार्च में 100 गुरुकुलों के आचार्यों का त्रि दिवसीय वेद सम्मेलन गुरुकुल के नबीन परिसर में प्रस्तावित है, जिसमें चारों वेदों के पारायण सहित वर्तमान स्थिति में वेद का महत्व विषय पर वैदिक विद्वानों की संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम में 100 गुरुकुलों के 10-10 विद्यार्थी वा एक-एक आचार्य आमंत्रित किए जाने की योजना है, वैदिक सम्मेलन में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान सहित उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है । प्रेस वार्ता में गुरुकुल के कोष प्रमुख प्रोफेसर आर के सिंह, निदेशक डॉ दिलीप सिंह, प्रबंधक आदर्श सिंह “ऋषभ“ उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya