-“शोषित-वंचित तबके के मसीहा मुलायम सिंह यादव” विषयक हुई विचार गोष्ठी
अयोध्या। प्रयास ट्रस्ट द्वारा धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव नेताजी पूर्व मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री की स्मृति में 12 अक्टूबर 2025 रविवार को जय मां दुर्गे धर्मावती महाविद्यालय कल्याण भदरसा मसौधा अयोध्या में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य मेला तथा “शोषित- वंचित तबके के मसीहा मुलायम सिंह यादव“ विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मोहम्मद राशिद चेयरमैन नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रयास ट्रस्ट अध्यक्ष राम अवध यादव, जय मां दुर्गे धर्मावती महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक विपिन यादव तथा जय मां दुर्गे रघुराजी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सीमा यादव द्वारा संजय यादव सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लेखा परीक्षक संघ उत्तर प्रदेश के मंत्र उच्चारण के बीच नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव ’मामा’ समाजसेवी बीकापुर द्वारा किया गया।
स्वास्थ्य मेले में लगभग 500 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर एस के यादव पूर्व चिकित्सा अधिकारी , डॉक्टर दीपक गुप्ता फिजिशियन, डॉक्टर ज्योत्सना गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजपाल वर्मा नेचुरोपैथी विशेषज्ञ, डॉक्टर विंध्या यादव, डॉक्टर अनुराधा मौर्या बी ए एम एस फार्मासिस्ट, डॉक्टर उदय राज यादव फिजियोथैरेपिस्ट , डॉक्टर कृष्णा विश्वकर्मा, चिरंजीवी हॉस्पिटल के डॉक्टर एस एन वर्मा व सहदेव यादव द्वारा किया गया।
लगभग 700 लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण डॉक्टर शेष नारायण यादव नारायण आई हॉस्पिटल सोहावल द्वारा तथा अयोध्या आई हॉस्पिटल अयोध्या द्वारा अपनी टीम के साथ किया और आवश्यक दवाइयां दी। प्रयास ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया।
निःशुल्क जांच दीपक यादव पैथोलॉजिस्ट केयर डायग्नोस्टिक सेंटर नाका फैजाबाद अयोध्या ने किया। महेंद्र कुमार यादव एरिया मैनेजर माइक्रो लैब्स लिमिटेड द्वारा निःशुल्क दवा वितरण किया गया। रक्तदान शिविर प्रभारी धर्म चंद्र यादव प्रधान, पिंटू यादव प्रधान, संदीप यादव सनी, धीरज विश्वकर्मा तथा सुशील विश्वकर्मा की देखरेख में 38 महादानियों का ब्लड कलेक्शन रक्त कोष विभाग राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर की टीम ने किया। सबसे पहले सुरेंद्र यादव व राम प्रवेश यादव ने रक्तदान कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ कराया। इनके साथ अभिषेक यादव, आत्माराम वर्मा, कृष्ण चंद्र, विजय यादव,यदुनाथ यादव, प्रदीप यादव, राम नरेश यादव, रमन सिंह, जय प्रकाश, सत्यम सिंह, राम कलम वर्मा, रितेश यादव, राजेश वर्मा, रविंद्र पाल ’छोटू’, सूरज राजभर, विपिन कुमार यादव, सर्वेश कुमार यादव, अनिल कुमार यादव प्रबंधक KLW विद्या मंदिर, अरविंद सिंह, मुकेश वर्मा, महेंद्र यादव, राम स्वरूप यादव, राम स्वारथ, रंजीत कुमार यादव, आदित्य यादव, संदीप यादव ठेकेदार, राज बली, आजाद अली, राम किशन यादव, दिव्य प्रताप सिंह, शैलेंद्र निगम, कृष्ण कुमार, राम शंकर तिवारी, हरीश कुमार, रजनीश यादव तथा लालू प्रसाद यादव ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधन समिति के संरक्षक डॉक्टर रामप्रताप यादव, संयोजक हरिशंकर यादव छोटू सदस्य जिला पंचायत, अध्यक्ष विपिन यादव प्रबंध निदेशक जय मां दुर्गे धर्मावती महाविद्यालय , उपाध्यक्ष राम अचल यादव ’आलू नेता’ एवं सूर्य नारायण ’खामा यादव’ , कोषाध्यक्ष एडवोकेट राम सूरत यादव को धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध निदेशक विपिन यादव ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले बृजनंदन यादव प्रवक्ता, आदित्य यादव, ज्ञान बहादुर यादव, सूरज निषाद, शंकर जीत यादव पूर्व प्रधान, मुकेश यादव पूर्व प्रधान, राज बहादुर यादव, पतिराम यादव वरिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट, छविराज यादव जनपद बस्ती से अशोक यादव समाजसेवी, अरविंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री चंद यादव, लालू यादव को, राम आशीष यादव, राम निहोर यादव, सियाराम यादव, एडवोकेट मनोज यादव पूर्व प्रधान, राजन यादव और संजय यादव लोको पायलट राम अजोर यादव पूर्व पार्षद सहित आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विचार गोष्ठी को मुख्य अतिथि लालजी वर्मा सांसद अंबेडकर नगर, हीरालाल यादव पूर्व एमएलसी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बीकापुर हाजी फिरोज खान गब्बर, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, राम निहाल निषाद, राम मूर्ति यादव वित्त एवं लेखा अधिकारी, राम शंकर यादव लेखा अधिकारी, कामरेड संतराम यादव, राम तेज यादव प्रदेश उपाध्यक्ष यादव महासभा, सहज राम यादव पूर्व प्रधान, रामानंद यादव फौजी, प्रयास ट्रस्ट के पदाधिकारी गण, रघुराज यादव सचिव,शिवकुमार यादव संगठन मंत्री, बंशी लाल यादव पूर्व अध्यक्ष साकेत महाविद्यालय,विजय बहादुर वर्मा, अवध यादव विधि अधिकारी परिवहन निगम लखनऊ, राम नयन यादव ग्राम विकास अधिकारी, रामजी यादव कोर्ट मेनेजर बस्ती, धर्मचंद यादव प्रधान, सी पी यादव शिक्षक, विमल सिंह यादव असिस्टेंट प्रोफेसर, मीडिया प्रभारी अवधेश यादव गुड्डूअपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि सांसद लालजी वर्मा ने कहा मुलायम सिंह यादव ने सभी वर्गों के हित में काम किया गरीबों की सेवा करना ही मुलायम सिंह यादव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रयास ट्रस्ट को धन्यवाद दिया कि संगठन गरीबों की सेवा कर मुलायम सिंह के सपने को साकार कर रहा है। इस अवसर पर प्रयास ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न जिलों तथा जनपद के सभी ब्लॉकों से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मया से सियाराम यादव, एडवोकेट मनोज यादव पूर्व प्रधान, रणवीर यादव रिंकू प्रधान, ,जगन्नाथ पाल, शिवकुमार पाल, रविंद्र वर्मा, शिव मूरत, राजित राम प्रधान, रुदौली से संदीप यादव, साहब लाल, तारुन से राकेश यादव प्रधान, रामधारी यादव पूर्व प्रधान, जीतराम यादव, राम सजीवन यादव, अजय यादव कथावाचक, बीकापुर से राम सजीवन यादव पत्रकार, आशीष यादव शिक्षक अतुल यादव सदस्य जिला पंचायत राम सुभावन शिक्षक प्रमोद यादव गायक, पूरा से संतराम, अर्जुन, राजाराम गायक , जितेंद्र यादव राजदेव यादव मसौधा से बृजनंदन यादव, आदित्य यादव एडवोकेट नरेंद्र यादव, सर्वेश यादव, दिनेश यादव, सोहावल से राम दर्शन यादव, मिल्कीपुर से आशीष, सचिन, मोहित, दीपक यादव, मूलराज यादव प्रधानाचार्य, अमानीगंज से यदुनाथ यादव सर्वजीत यादव, हैरिंग्टनगंज से कन्हैया लाल यादव, रणधीर प्रधान मवई से राजीव यादव आदि लोगों उपस्थित रहे । प्रयास ट्रस्ट अध्यक्ष राम अवध यादव के विश्वास दिलाया किस संगठन निरंतर समाज के सहयोग से ऐसे आयोजन कर कि जरूरतमंदों की सेवा करता रहेगा। उक्त जानकारी संगठन मंत्री प्रयास ट्रस्ट शिवकुमार यादव ने दी।