-नवचयनित आंगनबाडी कार्यकत्रियों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
अयोध्या। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से पूर्वान्ह 11.00 बजे अन्य कार्यक्रमों के साथ 69804 आंगनबाडी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाडी कार्यकत्रियों को 02 लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18440 आंगनबाडी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, रू 450 करोड की लागत से 3170 आंगनबाडी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
इसी क्रम में जनपद अयोध्या में जनप्रतिनिधियों द्वारा 11 विकासखण्डों में 10 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण, 36 आंगनबाडी केन्द्र भवनों तथा 02 बाल विकास परियोजना कार्यालय सहगोदाम बीकापुर एवं तारून का लोकार्पण एवं 02 बाल विकास परियोजना कार्यालय मवई एवं मयाबाजार का शिलान्यास किया गया।
विधानसभा सदर के अन्तर्गत ग्राम रामपुर सरधा, विकास खंड पूराबाजार के नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र रामपुर सरधा का लोकार्पण एवं विकासखंड पूराबाजार की 2 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम रामपुर सरधा की ग्राम प्रधान हेमलता सिंह, प्रधानसंघ के जिला उपाध्यक्ष अंकुर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी रवि श्रीवास्तव एवं अन्य प्रतिभागीगण ने प्रतिभाग किया। विधानसभा गोसाईगंज के अन्तर्गत विकासखण्ड तारून में नवचयनित 01 आंगनबाडी कार्यकत्री को नियुक्ति पत्र वितरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय तारून के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक विधानसभा गोसाईगंज अभय सिंह के प्रतिनिधि, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता वर्मा एवं अन्य प्रतिभागीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
विकासखण्ड मयाबाजार में 05 आंगनबाडी केन्द्र भवनों (कादीपुर हरदी, हरदी-2, समन्था-1, देवापुर एवं नकटवारा) का लोकार्पण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, मयाबाजार के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विधानसभा गोसाईगंज के प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह , विक्रम सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी दिनेश कुमार एवं अन्य प्रतिभागीगण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विधानसभा बीकापुर के अन्तर्गत ग्राम रामपुर ग्रन्ट, विकास खंड सोहावल के नवनिर्मित 02 आंगनवाड़ी केंद्र (पूरेकाजी एवं रामपुर ग्रान्ट) का लोकार्पण एवं नवचयनित 01 आंगनबाडी कार्यकत्री को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बीकापुर विधायक डा. अमित सिह के प्रतिनिधि के रूप में उनकी माता पूर्व विधायक शोभा सिंह जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी डा. अनीता सोनकर एवं अन्य प्रतिभागीगण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इसी प्रकार का कार्यक्रम विकासखण्ड बीकापुर में भी आयोजित हुआ जहां नवचयनित 04 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, 04 नवनिर्मित आंगनबाडी केन्द्रों का लोकार्पण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय, बीकापुर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण पूर्व विधायक महोदया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, अयोध्या, बाल विकास परियोजना अधिकारी मसौधा, बीकापुर एवं हैरिंग्टनगंज आदि उपस्थित रहें। विधानसभा मिल्कीपुर के अन्तर्गत इसी प्रकार का कार्यक्रम विकास खण्ड परिसर हैरिग्टनगज में भी आयोजित हुआ जहां 02 नवनिर्मित आंगनबाडी केन्द्रों (घुरेहटा 2 एव घुरेहटा-3) का लोकार्पण विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी आर०एन०भारती, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार गुप्त, सहायक विकास अधिकारी (ग्रा०वि०), सहायक विकास अधिकारी (प०) आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार बाल विकास परियोजना हैरिंग्टनगंज के ही अन्तर्गत नवनिर्मित आंगनबाडी केन्द्र सोहवल सलोनी का लोकार्पण विधायक बीकापुर के प्रतिनिधि गिरीश तिवारी द्वारा किया गया जहां ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
विधानसभा मिल्कीपुर के अन्तर्गत इसी प्रकार का कार्यक्रम विकास खण्ड मिल्कीपुर में आयोजित हुआ जहां ग्राम पारा ब्रह्मनान, विकास खंड मिल्कीपुर के नवनिर्मित 01 आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण खण्ड विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र द्वारा ग्राम विकास अधिकारियों, मुख्यसेविका संगीता वर्मा, उर्मिला पाण्डेय आदि तथा अन्य उपस्थित ग्राम वासियों की उपस्थिति में किया गया।
विधानसभा रुदौली के अन्तर्गत विकासखंड रूदौली के नवनिर्मित 11 आंगनवाड़ी केंद्रों एंव विकासखण्ड मवई के 05 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण, बाल विकास परियोजना कार्यालय मवई का शिलान्यास एंव विकासखण्ड मवई एंव रुदौली की 01-01 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का नियुक्ति पत्र वितरण विधायक रुदौली श्री राम चन्दर यादव के प्रतिनिधि आलोक द्वारा किया गया, इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रूदौली एंव मवई, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुदौली एंव मवई तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थिति रहे।