आईजी रेलवे ने अयोध्या कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जीआरपी थाने के देखे अभिलेख


अयोध्या। पुलिस उपमहानिरीक्षक (आईजी) रेलवे राकेश पुष्कर ने बुधवार को अयोध्या कैंट स्टेशन पर थाना जीआरपी का निरीक्षण किया। थाने के अभिलेखों का रख रखाव व त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर आगामी महाशिवरात्रि, होलिका दहन व होली त्यौहार की समीक्षा की।

इसके बाद थाना कार्यालय, बन्दीगृह, सीसीटीएनएस कार्यालय, रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट व स्टेशन पर संचालित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारियों से वर्तमान समय में थाना जीआरपी क्षेत्र में प्रचलित आस्था स्पेशल ट्रेनों से आने जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम विकास कुमार पांडेय व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद देवी दयाल व आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  समाजवादियों ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya