कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। शारदीय नवरात्रि व विजयदशमी पर्व पर आयोजित दुर्गापूजा मेला प्रतिमा विसर्जन के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया।केन्द्रीय दुर्गापूजा की अगुवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व कोविड गाइडलाइन के तहत तेलियागढ़ जोन की सभी प्रतिमाए बरदही बाजार और कटरा जोन की रामबली गेट पर पहुंची जंहा सभी प्रतिमाओं को नंबर आवंटित किया गया और इसके बाद गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकली।

केन्द्रीय दुर्गापूजा अध्यक्ष हेमंतगुप्ता महामंत्री अवधेश स्वर्णकार व कटरा जोन के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा को चेयर मैन रमेशचन्द्र, ईओ आलोक कुमार मिश्र व एसएचओ कृष्णकुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी प्रतिमाए तीनो बाजार भ्रमण करती हुई सीताराम घाट और महादेवा घाट पर पहुंची,जंहा अश्रुपूरित नयनो के साथ माँ की प्रतिमाओं को पवित्र तमसा नदी में विसर्जित किया गया।विसर्जन देर रात तक चलता रहा।

शोभायात्रा में विजयगुप्ता,गिरधर श्याम,चेयरमैन रमेशचन्द्र,ईओ आलोककुमार मिश्र,जेई हिम्मतसिंह,शेखर जायसवाल, प्रदीपजायसवाल,संजय पराग, अरविन्द सिंह ,हनुमान सोनी, महेश प्रधान के साथ सुरक्षा व्यवस्था में एसएसआई संतोष सिंह, संजयकुमार,अर्जुन यादव,जवाहर पाल,सिपाही मनोजयादव, मनीष कुमार, अविनाश, जयविन्द, सहित पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  शिक्षामित्र के बेटे ने आईएएस बनकर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya