दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति और सास गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया है और चालान किया है।

एसएसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि मामले में बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पूराकलंदर थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी ननद को उसके पति और सास प्रताड़ित करते थे। कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी ननद ने फांसी लगाकर जान दे दी।

शिकायत के आधार पर पूराकलंदर थाना पुलिस ने समयक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था और दर्ज मामले की विवेचना में जुटी थी। दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज इस मामले की विवेचना में जुटी पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12रू45 बजे इटौरा-गंगौली मार्ग पर अकवारा तालाब के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रामबाबू (27) पुत्र रामभवन और सुरजा (46) पत्नी रामभवन, निवासी ग्राम मिर्जापुर मोहित्सिमपुर, थाना पूराकलंदर के रूप में हुई है। रामबाबू मृतका का पति और सुरजा उसकी सास बताई गई हैं।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya