अयोध्या पर्व में शामिल होने के लिए रवाना हुए सैकड़ो लोग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने 9 बसों व चार दर्जन कार व एसयूवी वाहनों को किया रवाना

अयोध्या। नई दिल्ली में सांसद लल्लू सिंह द्वारा आयोजित अयोध्या पर्व में शामिल होने के लिए 9 बसों व चार दर्जन कार व एसयूवी वाहनों को एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने भाजपा का ध्वज दिखाकर पार्टी कार्यालय से रवाना किया। नई दिल्ली जाने वालों में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। तीन दिवसीय अयोध्या पर्व का आयोजन सत्याग्रह मंडप, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति राजघाट नई दिल्ली में 16 से प्रारम्भ होगा। जिसमें 16 अप्रैल को उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास महाराज करेंगे।

चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले पौराणिक धरोहरों की प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद व सभापति स्थाई समिति पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस रमेश बिधुड़ी तथा सीता रसोई व अवधी हाट का उद्घाटन राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सतीश शर्मा द्वारा किया जायेगा। दूसरे दिन महंत मिथिलेश नंदिनी शरण व महंत गिरीशपति त्रिपाठी, समापन समारोह में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान, गांधी स्मृति व दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल, अध्यक्ष इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र राम बहादुर राय उपस्थित रहेंगे। अयोध्या से बसों व चार पहिया वाहनों को रवाना करते समय जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, अनूप सिंह रानू उपस्थित रहें।

16 से 18 अप्रैल के मध्य आयोजित होगा अयोध्या पर्व

-सांसद लल्लू सिंह द्वारा इस वर्ष भी अयोध्या पर्व का आयोजन सत्याग्रह मंडप, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति राजघाट नई दिल्ली में किया जा रहा है। कार्यक्रम 16 से 18 अप्रैल के मध्य आयोजित होगा। 16 अप्रैल को उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास महाराज करेंगे। दूसरे दिन महंत मिथिलेश नंदिनी शरण व महंत गिरीशपति त्रिपाठी, समापन समारोह में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान, गांधी स्मृति व दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल, अध्यक्ष इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र राम बहादुर राय उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन

अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा स्थल पर रामायण व अन्य पौराणिक ग्रंथों में वर्णित आध्यात्मिक स्थलों की महिमा व उनके धार्मिक महत्व को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए अयोध्या पर्व की शुरुवात 2019 में की गई थी। अयोध्या पर्व के माध्यम से हमारी लोकपरम्पराओं, लोकसंस्कृति व संस्कारों को संरक्षण प्रदान किया जाता है। पिछले वर्षो में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह डा कृष्णगोपाल, केन्द्रीय मंत्रियों में नितिन गड़करी, नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हो चुके है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya