पूर्व मंत्री के वाहन से उद्यान विभाग के कर्मचारी की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सपा राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के वाहन से बुधवार को हादसा हो गया। गुलाबबाड़ी के एक कर्मचारी की दुर्घटना में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गुलाबबाड़ी मैदान में बुधवार की शाम एक कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिरकत करने गए थे। उनका चालक वाहन को चला रहा था। इस दौरान उद्यान विभाग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुर्दाबाद निवासी लगभग 59 वर्षीय शंकरलाल उसकी चपेट में आ गया। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली नगर के एसएचओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

इसे भी पढ़े  एलपीजी गैस जनता तक सही समय पर न पहुंचने पर हो रही कठिनाइयां
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya