अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में अवध क्षेत्र से वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक और उप्र राज्य होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के रजिस्ट्रार डा. अनिल मिश्र को सदस्य नामित किये जाने पर होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ ने बैठक कर खुशी जताई है। महासंघ के महासचिव डा उपेन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम विश्वमानव के आदर्श हैं इस रामकाज में सेवा हेतु होम्योपैथी चिकित्सक को अवसर मिलना परम् सौभाग्य बात है और पूरे होम्योपैथी जगत के लिए गर्व का विषय है। महासंघ की तरफ से डा उपेन्द्रमणि त्रिपाठी और सेवा भारती के मंत्री डा प्रेमचन्द्र पांडेय ने डा अनिल मिश्र को रामकाज के लिए चुने जाने पर श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डा दीपक सिंह, डा दीपंकर गुप्त, डा आशुतोष राय, डा अभिषेक सिंह, डा पवन पांडेय, डा सितांशु पाठक, डा योगेश उपाध्याय, डा आलोक त्रिपाठी, डा आर वी त्रिपाठी, डा पद्माकर त्रिपाठी ,आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।
19