कुमुद तिवारी को गृहमंत्री ने स्वर्ण पदक से किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गोपाल नारायण सिंह विवि रोहतास बिहार के प्रथम दीक्षांत समारोह में एमएससी नर्सिंग में मिला प्रथम स्थान

गोसाईगंज। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय रोहतास बिहार के प्रथम दीक्षांत समारोह में एमएससी नर्सिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अयोध्या की बेटी कुमुद तिवारी को गृह मंत्री अमित शाह ने स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गोसाईगंज नगर के रामबली डिग्री कॉलेज से स्नातक बंदन पुर निवासी श्रीनिवास तिवारी की पुत्री कुमुद तिवारी को मिले गोल्ड मेडल पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी। दीक्षांत समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अयोध्या मंडल के पर्यटन विकास को मिलेगी नई दिशा, 110 करोड़ रुपये की 41 परियोजनाओं पर मंथन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya