-पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने सभी को दी बधाई, देश और प्रदेश में अमन चैन कायम रखने की किया कामना
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाड़ी पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव व महानगर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने होली के पावन पर्व पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अवीर गुलाल लगाकर शुभकामना दी महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया है इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने सभी को होली के पावन पर्व पर एक दूसरे के गले लगकर शुभकामना देते हुए कहा होली का त्यौहार आपसी भाईचारे प्यार मोहब्बत और अमन चैन रखने का त्यौहार है इस त्यौहार में लोग एक दूसरे को आपस में गले लगाते हैं।
उन्होंने देश प्रदेश एवं अयोध्या के प्रत्येक नागरिकों नेताओं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को अपनी शुभकामना देते हुए होली की इस पावन पर्व पर अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा होली के त्यौहार मे लोग बुराई को भूलकर एक दूसरे को आपस में गले लगा कर प्यार मोहब्बत का पैगाम देते हैं इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, राकेश पांडे, प्रवीण राठौर सचिव जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, बब्बन प्रधान,महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, शिक्षक सभा महासचिव डॉक्टर घनश्याम यादव, अजय यादव,अवनीश प्रताप सिंह, नूर बाबू, शाहबाज लकी, अनस खान, ध्रुव गुप्ता, केशव राम कोरी,अमन सागर आदि लोग मौजूद रहे।