नगर पंचायत क्षेत्र में हटवाई गई सड़क के किनारे लगी होर्डिंग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि शासनादेश के तहत चला अभियान

सोहावल। शनिवार को खिरौनी सुचितागंज नगर पंचायत की सड़कों के किनारे लगाई गई राजनैतिक दलों से जुड़ी होर्डिंगों का सफाया करा दिया गया। इस अभियान में सरकार की योजनाओं से जुड़े होर्डिंग नहीं छुए गए।

सुबह अचानक नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा शुरू किए गए होर्डिंग हटाओ अभियान के चलते कई घंटे तक सियासत दारों और निजी होर्डिंग लगवाने वालों के बीच खलबली मची रही। लोग इस बात को लेकर आश्चर्य में पड़े थे कि अभी किसी चुनाव की अधिसूचना भी नहीं जारी हुई फिर भी होर्डिंगों को हटाया जा रहा है।

पूंछे जाने पर नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी आरती श्रीवास्तव ने बताया कि होर्डिंगों को हटवाने के पीछे शासन का वह आदेश है जो अतिक्रमण हटाओ अभियान का हिस्सा है। इन होर्डिंगों की वजह से सड़क पर अतिक्रमण हो रहा है।जिससे यातायात में बाधा आ रही है। होर्डिंगों के इस सफाई में शासन से जुड़ी योजनाओं की होर्डिंग को अलग रखा गया है।

इसे भी पढ़े  नवनिर्मित अधिवक्ता एवं न्यायपथ द्वार का लोकार्पण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya