हिन्दू युवा वाहिनी ने फूंका चीनी राष्ट्रपति का पुतला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

चाईनीज समानों को जलाकर इसके वहिस्कार का किया आवाहन

अयोध्या। हिन्दू युवा वाहिनी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय सैनिकों के उपर चीनी सैनिकों के द्वारा किये गये कायराना हमले के विरोध में चौक घंटाघर पर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। चाईनीज समानों को जलाकर इसके बहिस्कार का आवाहन भी किया। पुतला दहन के बाद शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करके पूर्वी लद्दाख की गलवानी घाटी में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पवन मिश्रा ने कहा कि भारतीय सीमा की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस व शौर्य का परिचय देकर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हम अपनी एक इंच भूमि से भी कभी समझौता नहीं करेंगे। चीन को हर मोर्चे पर करारा जवाब दिया जायेगा। जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि चीन की इस कायराना हरकत को लेकर आज पूरा देश गुस्से है। जिला महामंत्री ललित सिंह ने कहा कि चीन की यह हरकत आने वाले समय में उसको काफी महंगी साबित होने वाली है। महानगर अध्यक्ष शम्भूनाथ जायसवाल ने कहा कि चीन को भारत सैन्य, आर्थिक, राजनैतिक व मानसिक रुप से करारा जबाव देने के लिए तैयार है। इस अवसर पर अंजनेय सेवा समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास, शिया वक्फ वोर्ड के पूर्व सदस्य अफताब हुसैन जिया , संतोष मिश्र, कुलभूषण द्विवेदी, दीपक पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, संदीप निगम, शैलेन्द्र सिंह, आकाश सोनी, दुर्गेश गुप्ता, अभय मिश्र, संदीप सिंह, संदीप आचार्य, केपी तिवारी, विक्रम मणि तिवारी, आकाश गुप्ता, मनीष तिवारी, किंग कौशल समेत हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya