आगामी चुनाव को लेकर हिंदू समाज पार्टी ने की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

अयोध्या। हिन्दू समाज पार्टी की बैठक प्रेस क्लब में पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाली आगामी 2022 विधानसभा के 403 सीटों पर चुनाव लड़ाने की चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से अयोध्या के पांचो विधानसभा को लेकर विशेष चर्चा की गई । वह पार्टी के रणनीतियों से लोगो को अवगत कराया गया व प्रदेश अध्यक्ष अजय सिन्हा के द्वारा जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया। जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया गया की पार्टी द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करते हुए अनुशासन में रहते हुए हिंदू समाज पार्टी का अयोध्या जिले में विकास करना है व कार्यकर्ताओं को बढ़ाना है। बैठक में जिला अध्यक्ष उमेश पांडे जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अर्पिता शुक्ला व महिला नगर अध्यक्ष व पार्टी के अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी गण एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतजी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya