गायत्री पब्लिक स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाषण, निबंध, कविता सहित कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पहचान की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण, निबंध, कविता सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि भारत कई क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों के साथ भाषाई विविधता का देश है।

हिंदी दिवस सिर्फ एक भाषा का उत्सव नहीं बल्कि भारत की विविधता में एकता का भी उत्सव है क्योंकि इसी दिन हिंदी हमारे देश की आधिकारिक भाषा बनी थी। प्रधानाचार्या शिखा दूबे ने कहा कि हिंदी के प्रख्यात विद्वान ब्योहर राजेंद्र सिम्हा की जन्मतिथि के अवसर पर मनाए जाने वाले इस उत्सव का उद्देश्य अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देना है।

ऐसे में हमें अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान करना चाहिए। विश्वजीत मौर्या की देखरेख में आकर्ष, सुशांत, आशुतोष , निशांत, शिवांग, आर्या, अयज्ञा तिवारी, अंजली , वैष्णवी, अवंतिका, अंकित, तन्मय, श्लोक, लक्ष्मी, सची उपाध्याय, खुशनूर बानो, अर्चिता, काजल, प्रीती, शिवा, आदित्य, मयंक आदि बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़े  पर्यटकीय सुविधाओं के दृष्टिगत गहनाग बाबा व ब्रह्म बाबा स्थान का निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya