नगर पंचायत कुमारगंज में बनाई गई हाईटेक अस्थाई गौशाला

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-25 लाख की लागत से बनी गौशाला कई सुविधाओं से लैस

मिल्कीपुर। नगर पंचायत कुमारगंज में नवनिर्मित अस्थाई गौशाला शासन के निर्देश पर शुरू हो गई है, जो कई सुविधाओं से लैस है यह गौशाला नगरपंचायत के अकमा गांव में बनाई गयी है। जो नगरपंचायत क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया की मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज तथा शासन के निर्देश शुरू की गयी जो 25 लाख रुपए की लागत से बनी है, गौशाला आधुनिक तरीके से बनाई गई है।

इसके चारों तरफ लोहे की जालीदार बाउंड्री बनाई गई है, मवेशियों की सुविधा के लिए दो हौज बनाये गये है, जिससे मवेशियों को पानी आसानी से उपलब्ध हो सके ,सेड में पंखे लगाए गए हैं, जिससे उन्हें गर्मी से बचाया जा सके, खाने के लिए भूसा, हरा चारा, पशु आहार की उत्तम व्यवस्था की गयी है। देखरेख के लिए चार केयर टेकर लगायें गये है। जो दिन रात मवेशियों की निगरानी करते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह छोटू ने बताया की इस गौशाला से नगर पंचायत के किसानों को काफी सुवधा होगी छुट्टा मवेशियों से उन्हें निजात मिलेगी।

 

इसे भी पढ़े  श्रद्धा और विश्वास के बिना भक्ति संभव नही : हरिओम तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya