कोरोना महामारी में लोगों की मदद को लेकर हुई चर्चा
रुदौली। समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के निर्देश पर समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अंशुमान सिंह यादव के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक तहसील क्षेत्र के बाबाबाजार स्थित आवासीय रामसेवक यादव स्मारक विद्यालय में हुई। बैठक में पूरे देश में चल रही वैश्विक महामारी कोरॉना से जनपदवासियों की किस प्रकार से मदद की जानी है तथा अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हम सब का कर्तव्य है जो भी संभव है जरूरतमंद लोगो की मदद की जाए। समाजवादी नौजवान सभा जरुरतमंद लोगों की हर संभव मदद करेगा। समाजवाद का अर्थ भी यहीं है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना ही असली समाजवाद है। समाजवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अंशुमान सिंह यादव ने की किसी भी जरूरतमंद को सुविधा से वंचित नही रहने दिया जाएगा उसकी हरसंभव मदद की जाएगी इसी क्रम में आज कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों की एक बैठक की आहूत की गई है जिसमे सभी को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में जो भी जरूरमंद लोग हैं उनकी यथासम्भव मदद करें। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रामू तिवारी जिला उपाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद रावत वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार जिला महासचिव अनिल कुमार यादव जिला प्रवक्ता शैलेश कुमार गोस्वामी प्रमुख महासचिव कमलेश कुमार यादव जिला सचिव दिनेश कुमार विधान सभा अध्यक्ष अभय सिंह विधान सभा कोषाध्यक्ष प्रेम चन्द यादव विधान सभा कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह विधान सभा मीडिया प्रभारी नीरज सिंह विधान सभा मीडिया प्रभारी रोहित गौतम विधान सभा सचिव सर्वेश कुमार रावत विधान सभा सचिव धर्मजीत रावत रूदौली ब्लाक उपाध्यक्ष राहुल यादव मवई ब्लाक अध्यक्ष शिव प्रकाश यादव मवई ब्लाक उपाध्यक्ष सलमान खान सहित नौजवान सभा के समस्त पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।