मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में 1593 लोगों को दी गई स्वास्थ्य सेवाएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। आम जन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए रविवार को जनपद की 34 पीएचसी पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आए मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी गईं। स्वास्थ्य मेले में 670 पुरूष मरीज,703 महिला मरीज व 220 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी गई।

सीएमओ डा. अजय राजा ने बताया कि स्वास्थ्य मेंले में कुल 1593 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए अलग अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी स्थानों पर सुचारू रूप से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

 

इसे भी पढ़े  ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya