-आरोपी नियावां चौराहे से गिरफ्तार
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र में एक विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट तथा धमकी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। चार बच्चों की मां ने आरोपी के खिलाफ चार दिन पूर्व पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी भेजी थी।
शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए गौरापट्टी में झाड़ू-पोछा व बर्तन धोने के लिए जाती थी। यहीं का रहने वाला मो. आरिफ उसके पीछेपड़ा और फिर बच्चों को अपनाने तथा शादी करने का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके चलते उसके पेट में 6 माह का गर्भ हो गया। पति की मौत के बाद 10 साल से छोटे चार बच्चों का भरण-पोषण कर ही रही थी। शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साथ रहने से इनकार कर दिया। उसको मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते शिकायत पुलिस और सीएम पोर्टल पर की।
क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मंगलवार की रात दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की धारा में नामजद केस दर्ज किया है। आरोपी मो. आरिफ निवासी गौरापट्टी थाना कैंट को आज नियावां चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वह प्रदेश भागने की फिराक में था।